अमित कुमार संवाददाता प्रथा

एंकर- चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों ने प्रेस क्लब भवन जो की राधा रमन रोड पर स्थित है जिस पर कुछ अराजक तत्वों के द्वारा प्रेस क्लब की तोड़फोड़ की गई तथा उसके बाद प्रेस क्लब भवन पर कब्जा कर लिया गया। प्रेस क्लब मैनपुरी के द्वारा प्रेस क्लब भवन को कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर एवं नवनिर्माण के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा है ।

वीओ- मैनपुरी जनपद के राधा रमन रोड पर कुछ समय पूर्व प्रेस क्लब स्थापित किया गया था जिसके बाद वहां के लोगों ने प्रेस क्लब में लगे दरवाजे व खिड़कियों को तोड़ दिया और प्रेस क्लब पर कब्जा कर लिया तब से अब तक उस भवन के लिए किसी भी संगठन ने कोई आवाज नहीं उठाई लेकिन प्रेस क्लब मैनपुरी के जिलाध्यक्ष अर्पित चतुर्वेदी एवं संगठन के द्वारा जिलाधिकारी मैनपुरी को ज्ञापन सौपा गया है। जिसमें मांग की गई है कि प्रेस क्लब को कब्जा मुक्त कराया जाए तथा भवन के नवनिर्माण के लिए भी शासन व प्रशासन से सहायता दिलाई जाए। जिससे जनपद के पत्रकार साथी प्रेस क्लब कार्यालय में बैठकर अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें एवं खबरों को समय से प्रसारित व प्रकाशित कर सकें। इस दौरान प्रेस क्लब मैनपुरी के जिलाध्यक्ष अर्पित चतुर्वेदी एवं संगठन के पदाधिकारियों ने क्या कुछ कहा देखें यह रिपोर्ट।

वाइट- अर्पित चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष
वाइट- अनिक शाक्य वरिष्ठ पत्रकार
वाइट- संम्भू वरिष्ठ पत्रकार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed