एम डी न्यूज़ रिपोर्टर प्रशांत जैन बिल्सी बदायूँ

बिल्सी(बदायूँ) ।बीती रात बिल्सी बिसौली रोड स्थित असावा पेट्रोल पंप के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी ,जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई ।मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र पुत्र राधेश्याम निवासी खेरी तहसील बिल्सी दिधौनी स्थित मालपाणी भट्टे पर काम करने रोज आते थे । रात करीब 1.30 बजे पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी ,सूचना डायल 112 को दी गई जहाँ प्राथमिक उपचार के लिए बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हॉस्पिटल भेजा गया जहां से उसकी हालत गंभीर देख बदायूँ स्थित राजकीय मेडिकल बदायूँ भेज दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है ।परिजन
फूल सिंह खेरी ने बताया कि कार में 3 लोग सवार थे ,कार भी बिल्सी से बिसौली की तरफ आ रही थी तभी पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी चालक अनियंत्रित होकर पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और गाड़ी में सवार सभी लोग कुछ दूरी पर कार क्षतिग्रस्त होने के कारण कार को छोड़कर भाग गए ,सूचना पुलिस को दे दी गई है ।।वही पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed