थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद

          गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पटेल पुत्र स्वर्गीय कमलेश कुमार पटेल निवासी बादलपुर थाना सोरांव कमिश्ररेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अकारीपुर के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स के साथ गिरफ्तार किया गया ।

                   उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा वादी मुकदमा के घर पर खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी कर थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अकारीपुर में अपने भाई के यहां ले जाकर उसके पार्ट्स खोलकर कबाड़ी को बेच देने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना फाफामऊ पर पंजीकृत किया गया था ।
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *