लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, ऐतिहासिक भण्डारे की पूरे जिले में हो रही चर्चा

अयोध्या। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के निज आवास ग्राम परसौली में नवनिर्मित श्री शिव मंदिर में आयोजित श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम के सफल समापन के बाद विधायक चंद्रभानु पासवान ने सभी आगंतुकों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतनी भारी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और आयोजन को सफल बनाने के लिए वह सभी क्षेत्रवासियों और प्रियजनों के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद से ही यह धार्मिक आयोजन इतना भव्य, सफल और आनंदमय बन सका। कार्यक्रम में लोगों की श्रद्धा और उत्साह ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। विधायक ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों के योगदान की सराहना करते हुए उनका विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह के दौरान भक्ति गीतों, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के बीच पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की विधायक अभय सिंह , विधायक अमित सिंह चौहान, पूर्व विधायक खब्बू तिवारी, पूर्व मंत्री विधायक सुरेश पासी, विधायक दिनेश रावत , पूर्व सांसद लल्लू सिंह , पूर्व सांसद विनय कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह , प्रतिनिधि रोहित सिंह, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव श्री चंपत राय जी,महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी,विधायक राम कृष्ण भार्गव, विधायक अमरेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या ।
