बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एव पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को थाना मसौली मे आयोजित समाधान मे आये फरियादियों की समस्याए सुनते हुए राजस्व एव पुलिस टीम का गठन कर निस्तारण के निर्देश दिये।
सुल्तानपुर निवासी लालजी पुत्र सोहनलाल यादव ने अपने सगे भाई राजेंद्र प्रसाद पुत्र सोहनलाल व भतीजे जुगलाल पर रास्ता बंद किये जाने कीऊ शिकायत की, दरवेशपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र बब्लू ने राजकुमार व लालपुर निवासी सतीश पुत्रगण अम्बिका प्रसाद पर जमीन कब्जा करने की शिकायत की। गिदरही हसनपुरपहाड़ा निवासी ज्ञानेंद्र बहादुर पुत्र रामचंद्र ने राजेश पुत्र राममनोहर पर सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने की शिकायत की। हबीबपुर निवासी कलावती पत्नी कल्लू निवासी रामशंकर, हरीशंकर, दुर्गा प्रसाद पुत्रगण सुग्रीव मिश्रा पर सहन की जमीन पर जबरदस्ती नाली निकलाने की शिकायत की जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, उपजिलाधिकारी रामनगर आनंद तिवारी, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व एव पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिये।
इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने थाना परिसर मे नवनिर्मित पुलिस बैरक का निरीक्षण किया। बैरक में पंखे, लाइट, बेड की व्यवस्था, पीने के पानी की उपलब्धता, और स्वच्छता का जायजा लिया पुलिस अधीक्षक ने आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक ने बैरक के रख-रखाव और किसी भी कमी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए मौके पर ही निर्देश दिए जाते हैं, ताकि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के बाद आराम करने में कोई असुविधा न हो।
इस मौक़े पर तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, नायब तहसीलदार रामनगर अभिनव सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, अतरिक्त निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह सहित राजस्व एव पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *