आपको बता दें कुछ महीना पहले वार्ड नंबर 27 लेबर कॉलोनी के पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पियूष बब्बू ने थाना हाथरस गेट लेवर कॉलोनी पार्क के इस मुद्दे को उठाया था और नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी को लिखित ज्ञापन सोपा था ज्ञापन में बच्चों के लिए झूले एवं ओपन जिम अथवा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए मांग रखी थी इसी के तहत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलेगा भारत तो बढ़ेगा भारत के तहत प्रस्ताव नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कर दिया गया था आज नगर पालिका अध्यक्ष ने पीयूष बब्बू के साथ लेबर कॉलोनी पार्क में लगे झूले एवं ओपन जिम का निरीक्षण किया इस दौरान अध्यक्ष पार्क में आने वाले बच्चों से आमने सामने रूबरू हुई बच्चों ने एक साथ आवाज निकालते हुए नगर पालिका अध्यक्ष को कहा धन्यवाद मैडम इस मौके पर लेबर कॉलोनी की समस्त जनता ने नगर पालिका अध्यक्ष के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया नगर पालिका अध्यक्ष ने हाथरस में पार्क के अधूरे काम को लेकर अपने अधीनस्थों अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से जल्द काम करने के सख्त निर्देश भी दिए हैं इस मौके पर सोनू शर्मा, मोनू शर्मा, अवधेश पहलवा, भोरु गुरु चंदन ठाकुर अरविंद चौधरी बबलू गुप्ता दीपिका गुप्ता धर्मेंद्र कंसल बंटी कुमार आदत चौधरी वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल जैन मौजूद रहे

हाथरस से इमरान मलिक की खबर

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *