हरदोई……..हरपालपुर। क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है। प्रसूता के परिजनों ने नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।ककरा गांव निवासी चांदनी (21) पत्नी दीपचंद को रविवार सुबह करीब तीन बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि सीएचसी में ड्यूटी पर स्टॉफ नर्स न होने के चलते वह लोग चांदनी को लेकर कस्बे के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे।जहां पर डॉक्टर ने प्रसव कराया। इसमें महिला ने मृत पुत्र को जन्म दिया। इधर रविवार देर शाम महिला की भी मौत हो गई। मृतका की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतका के ससुर नंकू ने थाने में तहरीर दी है।


इसमें बताया कि सीएचसी हरपालपुर ले जाने पर स्टॉफ न होने के चलते उसने बहू को कस्बे के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर बहू ने मृत बच्चे को जन्म दिया।
उसने इलाज में लापरवाही और गलत दवा देने से बहू की मौत होने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार वर्मा का कहना है कि सीएचसी में महिला को लेकर परिजन नहीं आए। भर्ती रजिस्टर में भी एंट्री नहीं है।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।