सहसवान : श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के शुभारंभ से पूर्व नगर में श्री कृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। मेला प्रबंधक प्रशांत रायजादा ने देव स्वरुपों की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। श्री बांके बिहारी मंदिर जहांगीराबाद से शुरू हुई शोभायात्रा मुहल्ले में भ्रमण के बाद नयागंज, नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार, तहसील गेट होती हुई मेला ग्राउंड में पहुंच कर विसर्जित हुई।शोभायात्रा में सबसे आगे धार्मिक धुनें बिखेरता बैंड, उसके पीछे काली अखाड़ा और उसके पीछे राधा कृष्ण, श्री राम दरबार, वासुदेव देवकी और कंस की झांकियां मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने जगह जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की और पूजा अर्चना कर आरती उतारी। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान सीओ चंद्रपाल सिंह, कोतवाल संजीव शुक्ला के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहा

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।