महादेवा बाराबंकी
जनपद बाराबंकी महादेव में रामनगर सूरतगंज बायपास मार्ग श्री लोधेश्वर फिलिंग स्टेशन के पास “चौहान खाद व बीज भंडार” का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन भाजपा नेता किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी द्वारा फीता काटकर किया। खाद बीज भंडार प्रतिष्ठान उद्घाटन के अवसर पर आए हुए अतिथियों का रवि चौहान द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के किसान व गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा नेता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खाद और बीज की उपलब्धता किसानों की सबसे बड़ी जरूरत होती है। इस भंडार के खुलने से किसानों को अब खाद, बीज और कृषि से जुड़े सामान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए इसे किसानों के लिए लाभकारी पहल बताया।उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र पर किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया, डीएपी, जिप्सम, फास्फोरस, जिंक समेत विभिन्न प्रकार की कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही कृषि कार्य से जुड़े अन्य आवश्यक उत्पाद भी पर्याप्त मात्रा में मिलेंगे।इस अवसर पर भाजपा महादेव मंडल अध्यक्ष अमित सिंह भाजपा वरिष्ठ कार्य नेता महेश तिवारी अमित अवस्थी,अंजनी अवस्थी, अजय गुप्ता, संजीत यादव पंडित अखिलेश चौहान अवधेश चौहान योगेश चौहान सूर्य प्रकाश चंद्रोदय चौहान विनोद चौहान रोहित चौहान रवि पाठक, जगत राम यादव सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।किसानों ने नई दुकान खुलने पर खुशी जताई। रवि चौहान द्वारा उद्घाटन में आए सभी अतिथियों ग्रामीण व किसानों का आभार व्यक्त किया ओर बताया खेती किसानी से संबंधित सभी प्रकार की दवाई व उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगी।


तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
