
एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश प्रभारी – अजीत यादव
गोंडा -जनपद के विकास खंड पंडरी कृपाल के सालपुर बाजार में ज्येष्ठ मंगलवार पर हुआ भंडारे का आयोजन, पूजा-अर्चना के बाद किया जा रहा प्रसाद वितरण । ज्येष्ठ माह के पांचवे मंगलवार के पावन अवसर पर गोंडा -उत्तरौला मार्ग स्थित सालपुर बाजार समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्द कुमार आनंद के आवास पर श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री बाला जी सरकार की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुई, जिसके उपरांत राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण सुबह 10 बजे किया जा रहा है।
भंडारे में श्रद्धालुओं और राहगीरों को छोला- पूरी-चावल, तथा शीतल जल वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से राहगीरों को राहत मिल रही है और लोग आयोजकों के प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
इस दौरान सुनील कुमार चौरसिया, बृजेश मौर्य,सूरज मौर्य, जयनाथ पूर्व प्रधान सालपुर, अर्जुन आनंद, चंद्रिका नेता, सुनील , सहित अन्य लोग सेवा कार्य में पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा का भाव भी देखने को मिल रहा है।
