प्रयागराज | करोड़पति परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें पति-पत्नी और उनके बेटा-बेटी शामिल हैं। घर बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था।
मंगलवार दोपहर घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, आवाज लगाई। लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची।
एक कमरे में वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65) की लाश मिली। पास ही दूसरे कमरे में बेटी मीनाक्षी (40) की लाश पड़ी हुई थी। तीनों के सिर पर गहरे जख्म थे। आसपास काफी खून फैला था, जो सूख चुका था।
बेटे अभिषेक (38) की लाश ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में मिली, जो बाहर से बंद थी। पहले अभिषेक के लापता होने की जानकारी आई थी। तब उसी पर शक गया था कि वह तीनों को मारकर फरार हो गया है। परिवार में एक बेटा बचा, वो भी जेल में है
पुलिस ने बताया- जिस कमरे में दंपती के शव मिले, वहां एक गत्ता पड़ा था। उस पर लिखा मिला, “बंटी, बबली और बहू ने मारा।” अब परिवार में एक ही बेटा बचा है। वह धोखाधड़ी के केस में इस समय कौशांबी जेल में बंद है। वारदात साउथ मलाका में हीवेट रोड चौराहे की है।

रिपोर्ट अनुज कुमार

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *