ब्रेकिंग न्यूज़
एम डी न्यूज़
थाना फतेहाबाद आगरा
रिपोर्टर कृष्ण प्रजापति रिपोर्ट

जल निकासी को लेकर चर्रपुरा में हंगामा, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेता को पुलिस ने लिया हिरासत में

फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव चर्रपुरा में जलभराव की समस्या के समाधान के दौरान मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रशासनिक टीम गांव का गंदा पानी निकालने पहुंची। जल निकासी का रास्ता निजी खेतों से बनाए जाने के आरोप को लेकर ग्रामीण महिलाओं और किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और प्रशासन तथा ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।जानकारी के अनुसार गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। इसके समाधान के लिए एसडीएम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम गांव पहुंची और जल निकासी की व्यवस्था शुरू कराई। इसी दौरान ग्रामीण महिलाओं ने विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि गांव का गंदा पानी उनके खेतों की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी फसलों को नुकसान होगा।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल वर्मा ने बताया कि अशोक कुमार पुत्र मेवाराम और चंद्रमोहन पुत्र मेवाराम के खेतों की ओर पूरे गांव का पानी छोड़ा जा रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया। विरोध के दौरान महिलाओं और तहसीलदार के बीच तीखी बहस भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसी दौरान विरोध कर रहे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल वर्मा को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। सूचना मिलने पर संगठन के जिला प्रवक्ता रामनिवास रघुवंशी और तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर थाने पहुंचे तथा पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने रामलाल वर्मा को छो

30 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *