24 घंटे में चोरी का खुलासा, दो युवक व एक युवती गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया एक कंगन बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने मुकदमा संख्या 437/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मामले की जांच करते हुए केशव गुप्ता निवासी अयोध्यापुरी, अभिषेक निवासी ईदगाह तथा चाहत कश्यप निवासी ईदगाह भूतिया बाग को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक कंगन बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता में उपनिरीक्षक अरविन्द तिवारी, कांस्टेबल राहुल सोनकर, राहुल कुमार, जागिन्दर तथा महिला कांस्टेबल गीता देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोतवाली सदर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *