फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट

बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के भदनेवा गांव में बुधवार को एक घर की रसोई में गैस रिसाव के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह घटना भदनेवा गांव निवासी रामप्रवेश के घर में हुई। बताया गया कि खाना बनाते समय गैस सिलेंडर या पाइप से रिसाव हुआ, जिसके कारण रसोई में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें तेजी से फैर्ली और पूरे किचन को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पानी और बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

इस हादसे में रसोई में रखा घरेलू सामान, बर्तन और अन्य उपयोगी वस्तुएं जलकर राख हो गई, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, और किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की कोई सूचना नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास के मकानों तक भी फैल सकती थी। प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडर और पाइप की नियमित जांच कराने तथा सावधानी बरतने की अपील की है। तहसीलदार वैशाली अहलावत ने जानकारी दी कि लेखपाल को घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *