
M. D. News, जिला ब्यूरो चीफ, नवीन कृष्ण।
देवघर। जिले में फिरौती का एक मामला सामने आया है। करो थाना क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई की प्रकाश मंडल ( 20 वर्ष ) का अपराधियों द्वारा अपहरण कर 1.50 लाख की फिरौती की मांग की जा रही थी।
इस पर पुलिस द्वारा अपराधियों के ठिकाने का पता लगाते हुए कुंडा थाना क्षेत्र के कर्णकोल स्थित मधुबन अहरा के पास छापेमारी कर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया।
इस मामले में सौरभ कुमार बर्नवाल उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता अभिमन्यु बर्नवाल, गांव गुरुकुल सातर, थाना कुंडा, जिला देवघर एवं गौतम यादव, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता श्याम यादव, गांव भांवरा जमुआ, थाना कुंडा, जिला देवघर को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
2 views
