M.D. News, District buro chief.

देवघर। पुलिस अधीक्षक, देवघर प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत सारठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से 4.97 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, साथ ही नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री में प्रयुक्त TVS अपाचे मोटरसाइकिल जिसका नंबर है, ( JH15X2264 ) को भी जप्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में, विष्णु कुमार यादव, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता लखन महतो, निवासी दोंदिया, थाना सोनारायठाढी़, रोहित कुमार दास, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता शिवदयाल दास, निवासी फूलची, थाना मार्गोमुंडा, दोनों जिला देवघर का निवासी है।
प्रारंभिक जांच में दोनों अभियुक्तों की संलिप्तता अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में पाई गई है। गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु कुमार यादव का पूर्व से विभिन्न थानों में कई मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *