वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी मुजम्मिल हुसैन “दानिश” ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण को अपनाने तथा स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि आज हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “पर्यावरण बचेगा, तभी भविष्य सजेगा” केवल एक नारा नहीं, बल्कि हम सभी के जीवन का संकल्प होना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों से अपील की गई कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता ही आने वाले समय में पृथ्वी को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
“आइए, हम सब मिलकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लें और अपने आने वाले कल को हरियाली एवं स्वच्छता से संवारें।”

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed