मोहनलालगंज थाना नगराम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरौना में रामकुमार पांडेय ने अपने निवास स्थित मंदिर पर एक सामूहिक देव यज्ञ का आयोजन किया। रामकुमार पांडेय CPL पब्लिक इंटर कॉलेज, लक्ष्मणपुर-हर्दोईया में योग और यज्ञ कक्षाओं से जुड़े हुए . वह प्रयागराज, अयोध्या और गंगा नगर, राजस्थान जैसे स्थानों पर भी योग और यज्ञ का प्रचार-प्रसार करते रहे हैं।इस यज्ञ में CPL स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र कुमार वर्मा और स्कूल की योग कक्षा के सह-संचालक नागेंद्र प्रसाद मिश्र ने भी भाग लिया। कक्षा के अन्य साधकों ने भी यज्ञ में आहुतियाँ डालीं।यज्ञ में आहुतियाँ डालने वालों में ओम नारायण वर्मा, गंगा चरण पत्रकार, शिवकुमार, सत्यप्रकाश, दयानंद, राजकिशोर, संतोष, रामसुमिरन, नैमोलाल पाल, तेज बहादुर, रामलखन, सुरेंद्र, मदन मोहन शुक्ल, डॉ. जगदीश, राम प्रकाश, संतोष शर्मा और रामानंद वर्मा सहित कई अन्य साधक शामिल थे। हवन के पश्चात उपस्थित समिति अध्यक्ष रामकुमार पांडे ने सभी योग साधकों को आगामी 21 जून को योग दिवस के अवसर पर समस्त योग साधकों को गंगागंज भव्य कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा समूह के साथ पहुंचे

