बरेली में उत्तरप्रदेश समाजवादी पार्टी की नई कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत होने के बाद युवा नेता समर्थ मिश्रा आज शुक्रवार को पहली बार बरेली पहुंचे। उनके आगमन पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर भारी संख्या में एकत्रित होकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं के साथ हुए भव्य स्वागत के बीच समर्थ मिश्रा ने साफ कह दिया कि वे कैंट विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार हैं ,और उनकी सक्रियता लगातार जारी रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थ मिश्रा ने अपनी सियासी महत्वाकांक्षा को भी खुलकर सामने रखा। उन्होंने कहा कि वे पिछले वर्षों से जिले में खासकर कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए वे सीधे जनता से जुड़े हैं। उन्होंने ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा, कि यह पद मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि बरेली के उन सैकड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम का नतीजा है जो सालों से जमीन पर साइकिल को मजबूत कर रहे हैं।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed