महराजगंज/निचलौल। महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव के ही अजय चौहान (29 वर्ष) के रूप में हुई है। अजय कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद सदर कचहरी में एक अधिवक्ता के अधीन अभ्यास (प्रैक्टिस) कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शायरी का स्टेटस लगाया था और वह कचहरी भी नही ं गए थे। दोपहर के समय ग्रामीणो ं ने मधुबनी नहर पटरी के किनारे स्थित उनके खेत मे ं आम के पेड ़ से उनका शव लटकते देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड ़ जमा हो गई।

अजय अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अभी अविवाहित थे। उनके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। बड़े भाई दिलीप रेलवे में कार्यरत हैं, जबकि मंझले भाई अरविंद दिल्ली में सरकारी सेवा में हैं। अजय की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और ग्रामीण कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की सघनता से जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

95 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed