घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 05.06.2026 को थाना जायस पर आवेदक श्री जागेश्वर पुत्र राम लौटन निवासी ग्राम पूरे बक्शी थाना जायस जनपद अमेठी द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 05.06.2026 को आवेदक के पुत्र आरेन्द्र उम्र करीब 15 वर्ष की हत्या उनके ही गांव के नामित आरोपियों द्वारा कर दी गई है । उक्त सूचना पर थाना जायस पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.06.2026 को क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना जायस पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबन्धित 01 नफर बालअपचारी को नसीराबाद रोड, गंगाराम पुरवा मोड़ के पास 01 बाग से नियमानुसार निगरानी में लिया गया ।
जानकारी करने पर बाल अपचारी ने बताया कि करीब 02 माह पहले आरेन्द्र(मृतक) के परिवार वालों ने उसके पिता हीरालाल को मारा पीटा था । जिससे उसके मन में बदला लेने की भावना आ गई थी । दिनांक 04.06.2026 को उसके पड़ोस में बर्थडे का निमंत्रण था जिसमें आरेन्द्र भी आया हुआ था । उसी दौरान मृतक को शौच के बहाने बाग की तरफ ले जाकर पहले से छिपाये हुये बांका से गर्दन पर वार कर दिया था । जिससे आरेन्द्र की मृत्यु हो गई जिसके खून के छीटें उसके कपड़े पर भी आ गये थे । खून लगे कपड़े व बांका को थोड़ी दूर पर छिपाकर मौके से भाग गया था । बाल अपचारी के निशानदेही पर आलाकत्ल 01 अदद बांका व रक्तरंजित कपडे (बालअपचारी के) बरामद किया गया । थाना जायस पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी –
- आलाकत्ल 01 अदद बांका ।
- रक्त रंजित कपड़े । (बाल अपचारी के)
पंजीकृत अभियोग- - मु0अ0सं0 76/26 धारा 103(1) बीएनएस थाना जायस जनपद अमेठी ।
पुलिस टीम-
- उ0नि0 अमरेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष जायस जनपद अमेठी ।
- उ0नि0 श्री अनूप कुमार सिंह प्रभारी स्वाट मय टीम ।
- उ0नि0 अतेन्द्र प्रताप सिंह थाना जायस जनपद अमेठी ।
- का0 अवधेश पाल थाना जायस जनपद अमेठी ।
- का0 पंकज कुमार थाना जायस जनपद अमेठी ।
- रि0का0 संजीव पाल थाना जायस जनपद अमेठी ।

3 views
