जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज ने रक्षा मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
तहसील मोहनलालगंज प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एम डी न्यूज़
लखनऊ जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज ने हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर भेंट की। लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री के साथ हुई इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान, दोनों ने भारद्वाज के निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्षेत्र में अमरेंद्र भारद्वाज द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी जनसेवा के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। यह मुलाकात क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रही।एक पत्रकार वार्ता में, जिला पंचायत लखनऊ कार्यकारिणी सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि जनता के बीच रहकर सेवा करना उनका सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि वह सदैव जनमानस के लिए तत्पर रहते हैं और बालाजी की कृपा से जनता के कार्यों को पूरी निष्ठा और लगन से पूरा करने का प्रयास करते हैं।भारद्वाज ने अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि खरगापुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक मैरिज हॉल बनकर तैयार हो गया है। इस मैरिज हॉल में ग्रामवासी और क्षेत्र के गरीब तबके के लोग अपने बच्चों का विवाह निःशुल्क कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि निजी मैरिज हॉल में 50,000 रुपये से अधिक का खर्च आता है, जिसे देखते हुए जनता की मांग पर प्रशासन की मदद से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *