आज खागा तहसील सभागार में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ में उपजिलाधिकारी खागा,तहसीलदार खागा, नायब तहसीलदार , क्षेत्राधिकारी खागा एवं अन्य अधिकारियों के साथ सहभागिता कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *