ब्रेकिंग न्यूज़

जनता की आवाज़ सीधे मंत्री तक! जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें मंत्री के समक्ष रखीं।

राज्य मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व और अन्य स्थानीय समस्याओं को उठाया, जिन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

जनसुनवाई में जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद देखने को मिला, जिससे लोगों में अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीद और विश्वास बढ़ा।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *