बाजना/मथुरा।
ब्रज की पावन 84 कोस परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में स्थानीय समाजसेवी सुशील वार्ष्णेय एवं उनके सहयोगी द्वारा सराहनीय पहल की गई। परिक्रमा मार्ग पर उन्होंने अपने साथियों के सहयोग से जलसेवा शिविर लगाकर हजारों पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं को शीतल पेय वितरित किया।

भीषण गर्मी और लंबी पदयात्रा के बीच सुशील वार्ष्णेय स्वयं श्रद्धालुओं को पेय पदार्थ पिलाते नजर आए। सेवा शिविर पर महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवा श्रद्धालुओं ने रुककर जलपान किया और इस सेवा कार्य की सराहना की। परिक्रमा मार्ग से गुजर रहे यात्रियों ने कहा कि ऐसी सेवाएं यात्रा को अधिक सुगम बनाती हैं और भारतीय संस्कृति में सेवा भाव की परंपरा को मजबूत करती हैं।

सुशील वार्ष्णेय ने बताया कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली से जुड़ी अत्यंत पवित्र यात्रा है और श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित और धर्मार्थ कार्य जारी रहेंगे।

ब्रज 84 कोस परिक्रमा लगभग 252 किलोमीटर के पवित्र क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना और अन्य प्रमुख तीर्थ स्थल शामिल हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा करते हैं और विभिन्न सामाजिक संगठन एवं नागरिक सेवा कार्यों में योगदान देते हैं।

0-0x0-0-0#
0-0x0-0-0#

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *