बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 8 जून

मोहम्मदी खीरी आगामी ऐतिहासिक मोहर्रम मेला अमीर नगर में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज सोमवार शाम 5:00 बजे पुलिस चौकी अमीर नगर में एसडीएम गोला की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे, अनुशासन और श्रद्धा का पर्व है। इसे मिलजुल कर मनाएं और कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि किसी तरह समस्या उत्पन्न हो ।उन्होंने सभी ताजियेदारों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि ताजियों की ऊंचाई 12 फीट से अधिक बिल्कुल ना रखें , और यदि गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाता है तो कार्यवाही निश्चित है।
पुलिस क्षेत्राधिकार मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने अन्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि ताजिया मेल तक लाने में किसी तरह की कोई समस्या है तो कृपया पहले अवगत करा दें जिससे कि मार्ग निर्धारित कर दिया जाए और समस्या का समाधान समय रहते कर लिया जाए।
असंतुष्ट रहे ताजियादार ज्यादातर ताजियादारों ने अपनी सहमति दे दी है जबकि कुछ ताजियादार असंतुष्ट दिखे और आगे उच्चाधिकारियों के पास जाने की बात भी कह रहे हैं। उनका तर्क है कि अमीर नगर मोहर्रम मेला ऊंचे ऊंचे ताजियों के लिए जाना जाता है, और यदि एक ही स्थान पर रख कर ताजिए बना लिए जाते और वहीं पर उन्हें खोलकर दफन कर दिया जाता तो इससे कोई हर्ज नहीं था। लेकिन प्रशासन बात मानने को तैयार नहीं है।
