टेरा दौलतपुर गांव में एक युवक की तालाब में डुबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

बाराबंकी जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेरा दौलतपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक की तालाब में डुबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टेरा दौलतपुर निवासी राजन पुत्र दिनेश लगभग उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है।
परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से दवा लेने के लिए निकला था।
परिजनों ने बताया की राजन काफी समय से बीमार चल रहा था और उसका इलाज जारी था। और काफी समय के बाद घर वापस न आने के बाद घर के सदस्यों ने उसकी तलाश जारी कर दी। काफी तलाश करने के बाद गांव के पास तालाब पर साइकिल खड़ी दिखाई दी। और आसपास तलाश करने के बाद राजन का शव तालाब में मुंह के भल तैरता हुआ दिखाई दिया।
जिसे देखकर आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की जांच शुरू कर दी।

रवि रावत की रिपोर्ट

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed