गरिमा श्रीवास्तव अध्यक्ष व निखिल पांडे नगर मंत्री।

रामनगर बाराबंकी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई रामनगर का पुनः गठन किया गया, जिसमें प्रो. गरिमा श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष और निखिल पांडे को नगर मंत्री चुना गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ. आजाद प्रताप सिंह, विभाग संगठन मंत्री आकाश शुक्ला एवं जिला संयोजक योगेश सिंह पूर्व अध्यक्ष विश्वेश मिश्र जी व पूर्व नगर मंत्री विकास सिंह विभु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। नवीन कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में युवा समाजसेवी भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण व अंग वस्त्र डालकर सम्मानित किया गया। युवा समाजसेवी राहुल अवस्थी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दी।
गठन के दौरान नगर अध्यक्ष गरिमा श्रीवास्तव , नगर उपाध्यक्ष प्रो. आलोक राय एवं शिवम अवस्थी, नगर मंत्री निखिल पांडे,नैंसी मिश्रा, चमन मिश्रा,शिवम सोनी,अर्जुन मिश्रा , राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अनन्या मौर्या खेलों भारत संयोजक ,संस्कार गुप्ता नगर एसएफडी संयोजक आलोक मिश्रा नगर एसएफ संयोजक,अमन यादव नगर मीडिया संयोजक आदित्य राजपूत नगर सोशल मीडिया संयोजक संत कुमार शर्मा नगर आंदोलन संयोजक सुयश सिंह नगर कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन अंश पांडे वैभव सिंह अनुभव सिंह किया गया। कार्यक्रम में नगर इकाई के सभी कार्यकर्ता, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *