M.D. News, District Buro Chief. Navin Krishna.

देवघर । नगर थाना देवघर की पुलिस टीम द्वारा संध्या गश्ती दल के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक सफेद रंग कीF ORNEX कार ( JH15AP – 5093 ) को रोककर तलाशी ली गई तलाशी के क्रम में एक अवैध देशी पिस्तौल एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि गिधनी देवघर रेलवे स्टेशन, रांगा मोड़, भुरभुर मोड़, क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, देवघर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी साजिश को विफल कर दिया। गिरफ्तार पांचो अभियुक्तों में, कैलाश कुमार दास, पिता भोला दास,सा० मांझीडीह, पुनासिया, थाना रिखिया, जिला देवघर, अरविंद कुमार दास, पिता, बलदेव दास, सा० अनूप मांझीडीह, पुनसिया, थाना रिखिया, जिला देवघर, गोलू महथा उर्फ गोलू पासी, पिता शिबू महथा, उर्फ सीबू पासी,सा० तिलैया, नवाडीह, थाना रिखिया, जिला देवघर, लल्ला झा, पिता अनूज झा,सा०तिलैया,नवाडीह, थाना रिखिया, जिला देवघर, रोहन तूरी, उर्फ विजय तुरी, पिता रवि तूरी,सा०रतनपुर,थाना रिखिया, जिला देवघर शामिल है। इनके पास से एक अवैध देसी पिस्टल एक जिंदा कारतूस और एक फॉरनेक्स कर बरामद किया गया है।
