अमेठी:उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान यूपी-112 की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण सामने आया। सोमवार दोपहर 01 बजे अयोध्या जनपद की एक महिला अभ्यर्थी को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए यूपी-112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 32 किलोमीटर दूर स्थित केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया, जिससे वह परीक्षा में शामिल हो सकीं।
मिल्कीपुर, अयोध्या निवासी अंजली पुत्री राधेश्याम परीक्षा देने अमेठी पहुंची थीं। दुर्गापुर चौराहे पर बस से उतरने के बाद उन्हें पता चला कि उनका परीक्षा केंद्र कालिकन इंटर कॉलेज, संग्रामपुर लगभग 32 किलोमीटर दूर है। समय कम होने और कोई साधन न मिलने पर उन्होंने यूपी-112 से सहायता मांगी।
सूचना मिलते ही पीआरवी-6907 के कमांडर हेड कांस्टेबल राजेश पाल, सब कमांडर कांस्टेबल नंदलाल यादव एवं पायलट होमगार्ड चालक ओम प्रकाश पाल मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्काल कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर अभ्यर्थी को टीकरमाफी सीमा तक पहुंचाया, जहां पीआरवी-6905 के हेड कांस्टेबल रामनाथ यादव और कांस्टेबल संदीप वर्मा

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed