विश्व स्तर पर ISSN नंबर के लिए मिली मंजूरी, जल्द ही यूजीसी केयर लिस्ट (UGC CARE List) में होगी शामिल।

MD न्यूज से जुड़े पत्रकारों सहित देश का कोई भी नागरिक भेज सकता है अपना लेख; शिक्षा, तकनीक और अनुसंधान आधारित लेखों को मिलेगी प्राथमिकता।


लखनऊ। देश की अग्रणी समाचार एजेंसी ‘बहुआयामी समाचार’ (MD News) के बैनर तले विज्ञान, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। आगामी जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में संस्था की महत्वाकांक्षी प्रस्तुति ‘मल्टी-डाइमेंशनल नैनो साइंस मैगजीन’ (बहुआयामी नैनो विज्ञान पत्रिका) का भव्य प्रकाशन सुनिश्चित किया गया है। यह पत्रिका न सिर्फ देश बल्कि वैश्विक पटल पर शोध और ज्ञान के नए प्रतिमान स्थापित करेगी।

संस्था के लिए यह बेहद गौरव का क्षण है कि इस पत्रिका को विश्व स्तर पर ISSN (इंटरनेशनल स्टैंडर्ड सीरियल नंबर) के लिए अप्रूवल मिल चुका है। बहुत जल्द ही इसके ‘ई-वर्जन’ (Digital) और ‘प्रिंट वर्जन’ दोनों के लिए अलग-अलग आईएसएसएन नंबर जारी कर दिए जाएंगे। इस विशिष्ट मानक को प्राप्त करते ही पत्रिका को यूजीसी केयर लिस्ट (UGC CARE List) में सूचीबद्ध कर लिया जाएगा, जिसके बाद इसमें प्रकाशित होने वाले लेख ‘रिसर्च आर्टिकल’ और ‘जर्नल’ के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करेंगे।

चूंकि आपकी अपनी समाचार एजेंसी ‘बहुआयामी शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान आर्गेनाइजेशन’ (NGO) के अंतर्गत संचालित होती है, इसलिए इस पत्रिका में शिक्षा (Education), तकनीकी (Technology) और अनुसंधान (Research) से जुड़े लेखों व विचारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इस मंच के माध्यम से लेखक न केवल एक रचनाकार के रूप में उभरेंगे, बल्कि उन्हें एक वैश्विक ‘वैज्ञानिक शोधक’ (Research Scholar) का विशिष्ट दर्जा भी प्राप्त हो सकेगा।

पत्रिका प्रबंधन ने यह स्पष्ट किया है कि इस ज्ञानयज्ञ में सहभागिता के लिए बहुआयामी समाचार का पदाधिकारी या पत्रकार होना अनिवार्य नहीं है। भारत का कोई भी नागरिक जो समाज, विज्ञान और शिक्षा के प्रति विजन रखता है, वह इस पत्रिका में अपने लेख प्रकाशित करवा सकता है।

पत्रिका के उच्च स्तरीय मानकों को बनाए रखने के लिए प्रबंधन ने निम्नलिखित नियम व शर्तें (Terms & Conditions) जारी की हैं:

  • समय सीमा का ध्यान: एम.डी न्यूज से जुड़े समस्त पत्रकार साथियों और प्रबुद्ध लेखकों से निवेदन है कि वे समय रहते अपने विस्तृत एवं लंबे लेख उपलब्ध करा दें, ताकि ससमय संपादन कार्य पूरा किया जा सके।
  • पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य: सभी लेखक लेख के साथ अपनी एक स्पष्ट पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य भेजें, जिसे लेख के साथ ससम्मान प्रकाशित किया जाएगा।
  • लेखन की गुणवत्ता: लेख मौलिक, शोध-परक और नीति-निर्देशों (Policy) के अनुरूप होने चाहिए।
    संपादकीय विभाग की अपील:

“यह मैगजीन हमारी संस्था के अंतर्गत एक विश्व स्तरीय कार्य बनने जा रही है। आइए, अपनी लेखनी की ताकत से विज्ञान और अनुसंधान के इस महाअभियान का हिस्सा बनें और देश को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित करें।”

सम्पर्क/लेख भेजने का माध्यम:
Society.up26@gmail.com, व्हाट्सएप नम्बर -9918422098, 8858337755

54 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed