MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन के नीचे और कूड़े के ढेर में छिपाकर रखी गई लाखों रुपये मूल्य की सागौन की लकड़ी बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची टीम ने मौके पर खुदाई कराई, जहां से बड़ी मात्रा में कीमती लकड़ी निकलने पर अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

छापेमारी की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने बरामद लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग की इस कार्रवाई को लकड़ी माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए अवैध कटान पर और सख्ती की मांग की है।

वन संपदा की सुरक्षा के लिए वन विभाग का अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed