रिपोर्ट : शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख

कौशाम्बी पुलिस ने दो लूट की घटनाओं में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मिथुन पुत्र वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पंसौर तिराहे के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 6 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार मिथुन चरवा और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में हुई दो लूट की वारदातों में शामिल था। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान हुई थी, जिसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
पुलिस ने बताया कि मिथुन के खिलाफ कौशाम्बी और प्रयागराज के विभिन्न थानों में लूट, छिनैती, चोरी, मारपीट और हत्या के प्रयास समेत छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *