MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट : शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख

अधिवक्ता जागृति शुक्ला की मौत के बाद प्रयागराज में वकीलों और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। वकील आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं, जबकि जूनियर डॉक्टर अपने साथी डॉ. मोनिस अली के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को भी एसआरएन अस्पताल की ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं और केवल इमरजेंसी सेवाएं संचालित हुईं।
जागृति शुक्ला 20 मई को सड़क हादसे में घायल हुई थीं। इलाज के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों और वकीलों के बीच विवाद हुआ था। करीब 18 दिन तक इलाज चलने के बाद सोमवार को उनकी मौत हो गई, जिसके बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश भड़क उठा और कई प्रमुख मार्गों पर जाम व प्रदर्शन हुए। मंगलवार को भी अधिवक्ता संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और डीएम कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है।
हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन दोनों पक्षों से लगातार संवाद कर रहे हैं। वहीं सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शहर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मौजूदगी के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *