लखनऊ निजामपुर से लगभग 4 किलोमीटर दूर सिकंदरपुर में मानक के विपरीत अवैध खनन हो रहा है जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बताते चले कि यह डंपर इतनी तीव्र गति से चलते हैं कि कभी ना कभी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है ग्रामीण रामशरण सचिन श्याम नारायण प्रदीप कुमार तिवारी राम नारायण निजामपुर ने बताया कि कई बार यह डंपर दुर्घटना होने से बाल बाल बच्चे हैं और इनमें भरी मिट्टी इसके ऊपर तिरपाल भी नहीं ढाका जाता है जिससे डंपर की उड़ती धूल आवागमन कर रहे लोगों पर पड़ती है जिससे कभी भी लंबी दुर्घटना हो सकती है इस समस्या को लेकर ग्राम के लोगों में काफी आक्रोश है क्योंकि इस सड़क से सिकंदरपुर अमिलिहा जाता बरौली आदि ग्रामों से राजधानी जाने वाले कर्मचारी व्यवसाय तथा शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे सदैव आवागमन करते रहते हैं और यह डंपर तीव्र गति से चलते हैं जिसके चलते कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है इस क्षेत्र में डंपरों को लेकर कई दुर्घटनाएं पिछले दिनों में हो गई हैं तथा मार्ग भी काफी जर्जर हो रही हैं फिर भी मानक के विपरीत खनन हो रहा है

