लकड़कट्टों में दिख रही है मायूसी वहीं पर्यावरणप्रेमियों ने जताई प्रसन्नता ! वनरक्षक रमन तिवारी पर भी कार्यवाही की मांग

बाराबंकी के रामनगर वन रेंज में लंबे समय से तैनात उप वनक्षेत्राधिकारी मनोज यादव का तबादला कर दिया गया है। उनके तबादले की खबर सामने आते ही वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मनोज यादव पिछले कुछ समय से विभिन्न शिकायतों और मीडिया रिपोर्टों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए थे।

सूत्रों के अनुसार रामनगर रेंज के अंतर्गत आने वाले दरियाबाद एवं मैलारायगंज क्षेत्र में वन भूमि संरक्षण, अवैध कटान तथा अन्य प्रशासनिक मामलों को लेकर विभाग को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों के मद्देनज़र जिला वन प्रभागीय अधिकारी द्वारा विभागीय स्तर पर समीक्षा की गई, जिसके बाद प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मनोज यादव का तबादला कर दिया गया।

विभागीय आदेश के अनुसार अब दीपक गौर को दरियाबाद क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वन दरोगा सचिन पटेल को मैलारायगंज क्षेत्र की कमान दी गई है। दोनों अधिकारियों को क्षेत्र में वन संरक्षण, अवैध कटान पर नियंत्रण तथा विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

वन विभाग के जानकारों का कहना है कि हाल के महीनों में बढ़ती शिकायतों और क्षेत्रीय स्तर पर उठ रहे सवालों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। विभाग उम्मीद कर रहा है कि नई तैनाती के बाद वन क्षेत्र के संरक्षण एवं प्रशासनिक कार्यों में और अधिक पारदर्शिता तथा प्रभावशीलता आएगी।

हालांकि विभाग की ओर से तबादले के संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसे प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बाराबंकी जनपद के समाजसेवी व पत्रकार इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और विभागीय आदेशों तथा आगे की गतिविधियों की जानकारी पाठकों तक पहुंचाता रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि वनरक्षक पर भी कार्यवाही होना चाहिए क्योंकि अवैध कटान में इनका भी हिस्सा रहता है

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *