उप जिला संवाददाता सौरभ चौहान

बिल्सी(बदायूँ)। तहसील क्षेत्र बिल्सी के ग्राम दिधौनी स्थित श्री 1008 पदम प्रभु अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल जैन मंदिर का वर्षो से रुका निर्माण कार्य अब शुरू होने जा रहा है जिसको गति देने के लिए श्री विज्ञान ज्योति माला सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार जैन समेत सहारनपुर से पधारे महाराज श्री के ग्रहस्थ जीवन के भाई रवि कुमार जैन एवं पूरी टीम ने एक साथ मौके पर पहुंचकर मंदिर का बारीकी से निरीक्षण किया और पूर्व में बने पिलर एवं मार्गों का निरीक्षण किया जानकारी देते हुए रवि जैन ने बताया कि वर्ष 2008 में इस मंदिर की आधारशिला ऐलक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज के द्वारा रखी गई थी वर्ष 2012 में महाराज जी की समाधि होने के उपरांत उक्त मंदिर का निर्माण कार्य रुक गया था ,अब इस निर्माण कार्य को गति देने के लिए समाज के लोग आगे आए हैं जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा मंदिर की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं जिसको लेकर आज समाज की मीटिंग भी की गई सर्व सहमति से प्रस्ताव पास हुए और मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने की संस्तुति की गई इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू भइया ,ट्रीमैन प्रशांत जैन, अतुल कुमार जैन ,अनिल जैन ,सतीश जैन समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे ।।
