सहसवान : वन विभाग एवं टेरी संस्था के द्वारा सहसवान रेंज परिसर में किसानों की आय को दोगुना करने के संबंध में किसानों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । टेरी संस्था की ओर से जोगा सिंह एवं वरुण प्रभागीय निदेशक, साoवाo बदायूं अशोक कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

क्षेत्रीय वन अधिकारी सहसवान संजय रस्तोगी द्वारा टेरी से आए मुख्य अतिथि, प्रभागीय निदेशक एवं कार्यक्रम में आए समस्त किसानों का स्वागत किया गया। संस्था की ओर से आए हुए किसानों को एक बुकलेट ‘ Teri the Energy and Resources Institute ‘ प्रदान की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी बदायूं,वन विभाग के कर्मचारी एवं सैकड़ों कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *