रोहित जैन दभेड़ी वाले ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

बुढ़ाना/बागपत। जनपद बागपत के बड़ौत में दो व्यापारी बंधुओं की निर्मम हत्या से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद व्यापारिक वर्ग में गहरा रोष और भय का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में कस्बा बुढ़ाना से व्यापारी एवं समाजसेवियों का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने बड़ौत पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान डॉक्टर सोनू कश्यप, नितिन गोयल (गोयल गारमेंट्स), पवन संगल (शंकर पैलेस) सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
व्यापारियों ने एक स्वर में घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दिनदहाड़े हुई इस जघन्य वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने प्रशासन से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास बहाल हो सके।
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे लोगों ने कहा कि पूरा व्यापारी समाज इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *