रोहित जैन दभेड़ी वाले ब्यूरो चीफ मुजफ्फरनगर एम डी न्यूज़

कानपुर, उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक, आपत्तिजनक और झूठी सामग्री प्रसारित करने के मामले में कानपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मामले की शिकायत अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव द्वारा दर्ज कराई गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अदिति यादव को लेकर चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कथित झूठे आरोप लगाते हुए पोस्ट वायरल की गईं। साथ ही एक फोटो को कथित रूप से एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने भारत कुमार पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार यादव को नामजद आरोपी बनाया है।

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 79, 336(4) और आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

साइबर पुलिस अब वायरल पोस्ट के स्रोत, संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स, डिजिटल डिवाइस और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि विवादित सामग्री किस स्थान और किस डिवाइस से अपलोड की गई थी।

अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में किसी संगठित साजिश या सुनियोजित अभियान के संकेत मिलते हैं तो आरोपियों के खिलाफ और भी गंभीर धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई एक बड़ा संदेश मानी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

MD NEWS बहुआयामी समाचार
“सच के साथ, हर खबर आपके साथ”

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *