चन्दौली:”भूखा न सोए कोई अपना” के संकल्प को साकार करते हुए इंडियन रोटी बैंक मुगलसराय -चंदौली की टीम ने 13/06/2026 शनिवार को गरीब, जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों के बीच 156 भोजन पैकेट का वितरण किया। संस्था के जिला कोऑर्डिनेटर शोएब खान एवं महिला कोऑर्डिनेटर शहला शाहाब ने बताया कि समाज के सहयोग और टीम के समर्पित सदस्यों के अथक प्रयास से यह सेवा कार्य निरंतर जारी है। टीम के सदस्य जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं, जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। उन्होंने कहा कि जनसहयोग ही संस्था की सबसे बड़ी ताकत है। समाज के लोगों के सहयोग, विश्वास और समर्थन के कारण ही इंडियन रोटी बैंक मानव सेवा के इस अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है। संस्था ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। इस सेवा कार्य में फरमान, शोएब, फैयाज अंसारी, शाहरुख, मोहम्मद हुसैन, सुहैल अहमद, फैसल, हमजा एवं परवेज सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।इंडियन रोटी बैंक के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं टीम सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार निःस्वार्थ भाव से मानव सेवा के कार्यों को जारी रखेगी।

*टीम के सदस्यों के की सूची

डॉ हाजी हुजैफा, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ गुंजन गौरव, डॉ. अलिफ़ रज़ा, मोहसिन आज़म, फरमान अहमद, फ़ैयाज़ अंसारी, एस.फाजिल, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख़, सरफ़राज़ अहमद, तैय्यब, शाकिब, ज़कि, सोनू, गुड्डू, आशिफ हुसैन, शफ़कत अबरार, सोनी विश्वकर्मा, अमित, शुभम, आशीष, टिंकू शर्मा, सुहेब अहमद, जैद, आशुतोष, सरफ़राज़, सलामुद्दी, राशिद अली, मोहम्मद शाकिब, आकाश सेठ, सैफ (राजा), असफाक, सुहैल माहिर, गुफरान अहमद, फैज़ान, सौरभ सिंह, फैज़ आलम, मस्तान अहमद, हयात, अमिताभ,*

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed