कैंपियरगंज। नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दिनों-दिन बदहाल होती जा रही है। स्व० वीर बहादुर सिंह मुख्य चौराहे पर लगने वाले भीषण जाम के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में घंटों जाम में फंसे रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई बार एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आपातकालीन सेवाओं का संचालन प्रभावित न हो।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *