रामपुर।ऑल इंडिया मजलिस एइते हाद हा उल मुस्लिमीन के युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह जिला अस्पताल के सीएमएस साहब से मुलाक़ात की। इस दौरान अस्पताल की सहूलियात, इंतिज़ामात और मरीज़ों को फ़राहम की जा रही तिब्बी ख़िदमात के हवाले से तफ़्सीली गुफ़्तगू हुई मुलाक़ात के बाद अस्पताल में ज़ेरे-इलाज मरीज़ों से मुलाक़ात कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी सेहतयाबी के लिए दुआ की।

मरीज़ों और उनके तीमारदारों से गुफ़्तगू करके इलाज, दवाइयों और दूसरी बुनियादी सहूलियात के बारे में मालूमात हासिल कीं तथा उनकी मुश्किलात को ग़ौर से सुना सीएमएस साहब से अस्पताल में बेहतर इंतिज़ामात, साफ़-सफ़ाई, दवाइयों की दस्तयाबी और मरीज़ों को मयारी इलाज मुहैया कराने के सिलसिले में तबादला-ए-ख़याल किया गया। इस मौक़े पर कहा गया अवाम को बेहतर से बेहतर सेहत ख़िदमात फ़राहम कराना हम सबकी मुश्तरका ज़िम्मेदारी है इस मौके पर मौजूद रहे युवा जिला महासचिव जुनैद खान युवा जिला महासचिव अब्दुल रहमान खान मुकीम खान राहुल खान नेम अली जफर अली सादिक अली आदि मौजूद रहे।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *