एमडी न्यूज़ ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान/रामपुर
रामपुर जिला अस्पताल में किसानों के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन ने अस्पताल के गार्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।

किसानों का आरोप है कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं की वीडियो बनाने पर गार्ड ने मोबाइल छीनने और वीडियो डिलीट कराने का प्रयास किया। विरोध करने पर कथित रूप से हाथापाई की गई और मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
भाकियू जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 22 जून को किसान कलेक्ट्रेट पर बड़ा आंदोलन करेंगे।
13 views
