केवीके में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल
जल संरक्षण, ठोस अपष्टि प्रबंधन एवं नील हरित शैवाल पर लगाई गई जीवंत प्रदर्शनी
किसानों को दी गई नवाचारों की जानकारीबलरामपुर, 16 जून 2026/ कृषि विज्ञान केन्द्र जाबर में आयोजित कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों के द्वारा किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की विभिन्न तकनीकों, जैविक आदानों के उपयोग, फसल विविधीकरण तथा लागत में कमी लाकर आय बढ़ाने के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम स्थल पर स्टॉलों में किसानों को जैविक खाद, जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक कीट प्रबंधन, एकीकृत कृषि प्रणाली, पशुपालन तथा मत्स्य पालन से संबंधित नवीन तकनीकों की जानकारी दी गई। किसानों ने स्टॉलों का अवलोकन कर विशेषज्ञों से सीधे संवाद किया तथा खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान लिया।
जीवंत प्रदर्शनी के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन संवर्धन का संदेश
कार्यक्रम स्थल पर 5 प्रतिशत स्ट्रक्चर मॉडल, जल संरक्षण, नील-हरित शैवाल तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषयों पर आधारित जीवंत एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों, आम नागरिकों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं सतत विकास के महत्व की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में 5 प्रतिशत स्ट्रक्चर मॉडल के माध्यम से खेतों एवं बाड़ियों में जल संचयन की उपयोगी तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। इसके जरिए बताया गया कि सीमित संसाधनों के बीच भी किसान अपने खेतों में जल संरक्षण के उपाय अपनाकर वर्षा जल का बेहतर उपयोग कर सकते हैं।
नील-हरित शैवाल के उपयोग एवं लाभों की भी जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि यह प्राकृतिक रूप से भूमि की उर्वरता बढ़ाने तथा पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देने में सहायक है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल के माध्यम से कचरे के वैज्ञानिक निपटान, पुनर्चक्रण एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने विभिन्न मॉडलों में गहरी रुचि दिखाई।
अतिथियों द्वारा हितग्राही मूलक सामग्रियों का किया गया वितरणहितग्राही मूलक योजनाओं के तहत एनआरएलएम के द्वारा 3 महिला समूह को 6-6 लाख रुपये का बैंक लिंकेज चेक का वितरण, जनपद पंचायत बलरामपुर के द्वारा 11 हितग्राहियों को ओरसा घाटी दुर्घटना स्वेच्छानुदान के अंतर्गत 5-5 लाख रुपये का चेक तथा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 5 हितग्राहियों को स्वच्छाग्रही ड्रेस, नगरीय प्रशासन के द्वारा 2 हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 25-25 हजार का चेक, मत्स्य पालन विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को जाल तथा आइस बॉक्स का वितरण, कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा 4 हितग्राहियों को जैविक खाद का पैकेट, उद्यानिकी विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को ड्रिप सूक्ष्म सिंचाई किट, कृषि विभाग द्वारा आत्मनिर्भर दलहन मिशन के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को मूंग बीज मिनीकिट एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।


