M.D. Dews, District Buro Chief, Navin Krishna.

देवघर । पुलिस अधीक्षक देवघर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की, कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा गांव के पास कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (गॉंजा) की खरीद बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कोरियासा मैदान में छापेमारी की गई।
इस दौरान तीन व्यक्ति, लाल गोविंद मंडल उम्र करीब 27 वर्ष, पिता गंगो मंडल ग्राम डूमर कुंडी, थाना देवीपुर, जिला देवघर, बिट्टू कुमार मंडल उम्र करीब 28 वर्ष, पिता स्व० राजेंद्र मंडल ग्राम कोरियासा, थाना कुंडा, जिला देवघर, कुणाल मंडल उम्र करीब 20 वर्ष, पिता स्व० राजेंद्र मंडल, ग्राम कोरियासा, थाना कुंडा, जिला देवघर को अवैध रूप से गांजा खरीद बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में अभियुक्त के कब्जे से कुल करीब 1.9 कि०ग्रा० गाॉंजा, एक मोटरसाइकिल, 5,150 रु० नगद, दो मोबाइल फोन बरामद किया गया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *