जारी प्रावधानों के अनुसार ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने नेत्र सहायक अधिकारी का प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा एम.पी.एच.डब्ल्यू. (पुरुष/महिला) अथवा ड्रेसर वर्ग-एक के पद पर न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा पूर्ण की है, पदोन्नति के लिए पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों का नेत्र सहायक का दो वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना तथा छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल परिषद अधिनियम, 2001 के अंतर्गत जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

भर्ती नियमों में निहित प्रावधानों के अनुसार विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 19 जून 2026 को स्थानीय कार्यालय अम्बिकापुर में आयोजित की गई। बैठक में दावा-आपत्तियों के परीक्षण के उपरांत समिति द्वारा सर्वसम्मति से अंतिम वरिष्ठता सूची, अनंतिम चयन सूची एवं अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी करने का निर्णय लिया गया।

दिनांक 1 अप्रैल 2026 की स्थिति दर्शाने वाली एम.पी.एच.डब्ल्यू. (पुरुष/महिला) एवं ड्रेसर वर्ग-एक की अंतिम वरिष्ठता सूची, अनंतिम चयन सूची तथा अनंतिम प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया गया है। संबंधित कर्मचारी एवं अभ्यर्थी उक्त सूची का अवलोकन जिला सरगुजा की आधिकारिक वेबसाइट   www.surguja.gov.in पर कर सकते हैं।

जिले के अधीनस्थ पात्र एम.पी.एच.डब्ल्यू. (पुरुष/महिला) एवं ड्रेसर वर्ग-एक कर्मचारियों को सूची की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। यदि सूची में दर्ज किसी प्रविष्टि में विसंगति पाई जाती है अथवा किसी पात्र कर्मचारी का नाम सम्मिलित होने से छूट गया हो, तो संबंधित कर्मचारी नियमानुसार आवश्यक जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।