लैब टेक्नोलॉजिस्ट पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता सूची, अनंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी
अम्बिकापुर 22 जून 2026/   छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना दिनांक 11 जून 2020 के प्रावधानों के अनुसार लैब टेक्नोलॉजिस्ट पद पर पदोन्नति के लिए पात्र एम.पी.एच.डब्ल्यू. (पुरुष/महिला) एवं ड्रेसर वर्ग-एक कर्मचारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची, अनंतिम चयन सूची तथा अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।

निर्धारित प्रावधानों के अनुसार ऐसे कर्मचारी, जो एम.पी.एच.डब्ल्यू. (पुरुष/महिला) एवं ड्रेसर वर्ग-एक के पद पर कार्यरत हैं तथा लैब टेक्नोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें पदोन्नति के लिए पात्र माना जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारी का उक्त पद पर न्यूनतम पांच वर्ष का सेवा अनुभव होना, लैब टेक्नोलॉजिस्ट का एक वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना तथा छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल परिषद अधिनियम, 2001 के अंतर्गत जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

भर्ती नियमों में निहित प्रावधानों के तहत विभिन्न संवर्गों की विभागीय पदोन्नति के लिए 19 जून 2026 को अधोहस्ताक्षरकर्ता कार्यालय में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनंतिम वरिष्ठता सूची पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण करने के उपरांत समिति द्वारा सर्वसम्मति से अंतिम वरिष्ठता सूची, अनंतिम चयन सूची एवं अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी करने का निर्णय लिया गया।

दिनांक 1 अप्रैल 2026 की स्थिति दर्शाने वाली एम.पी.एच.डब्ल्यू. (पुरुष/महिला) एवं ड्रेसर वर्ग-एक की अंतिम वरिष्ठता सूची, अनंतिम चयन सूची एवं अनंतिम प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। संबंधित कर्मचारी एवं अभ्यर्थी उक्त सूची का अवलोकन जिला सरगुजा की आधिकारिक वेबसाइट  www.surguja.gov.in   पर कर सकते हैं।

जिले के अधीनस्थ पात्र एम.पी.एच.डब्ल्यू. (पुरुष/महिला) एवं ड्रेसर वर्ग-एक कर्मचारियों को अंतिम वरिष्ठता सूची, अनंतिम चयन सूची एवं अनंतिम प्रतीक्षा सूची की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। यदि सूची में दर्ज किसी प्रविष्टि में कोई विसंगति पाई जाती है अथवा किसी पात्र कर्मचारी का नाम सम्मिलित होने से छूट गया है, तो संबंधित कर्मचारी नियमानुसार आवश्यक अभिलेखों सहित जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

—00—

लैब टेक्नोलॉजिस्ट पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता सूची, अनंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी
अम्बिकापुर 22 जून 2026/   

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।