रामनगर बाराबंकी

बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत विद्युत वितरण उपकेंद्र सिरौली गौसपुर द्वारा रामनगर तहसील के कई ग्राम पंचायतों में विद्युत सप्लाई की जाती है इस भीषण गर्मी में दोपहर 2.00 बजे के बाद से बिजली कटौती गई है।जब संवाददाता द्वारा एस डी ओ महोदय के नंबर पर कॉल किया गया तो उन्होंने बताया कि मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है आप लोग 1912 पर शिकायत दर्ज करे।हद तब हो जब विद्युत विभाग के जे ई के सी यू जी नंबर पर कई दिनों से इनकमिंग नहीं है।संविदा लाइनमैन किसी उपभोक्ता का फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते। जब उपभोक्ता बिल जमा करते हैं तो उनको समय पर बिजली चाहिए मनमानी विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान है।समय पर बिजली मिले तो उपभोक्ता समय पर बिल जमा करें। यूपी सरकार सबका और सबका विकास का दावा कर रही है वहीं उनके विभागीय जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मंशा को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं।अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी कब तक अपनी मनमानी से जनता को कब तक उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी मनमानी करते रहेंगे।

तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।