रिपोर्ट-रामानंद सागर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने का दर्दनाक हादसा हो गया। इस भयानक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण अग्नि हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे की सूचना मिलते ही सीएम योगी ने अलीगढ़ में अपने सभी आगामी कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए लखनऊ रवाना हो गए।

कार्यक्रम के बीच से ही रद्द किए दौरे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना के समय अलीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी वक्त उन्हें लखनऊ के पुरनिया इलाके में स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग और उससे हुई जनहानि की दुखद सूचना मिली घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मंच से ही हादसे पर गहरा शोक जताया और अपने आगे के सभी तय कार्यक्रम रद्द करने का ऐलान कर दिया।

CM योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त की संवेदना
CM योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच से कहा- मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है, उसकी चपेट में कुछ बच्चे आए हैं। उनकी दुखद मौत हुई है इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है, जिन्होंने जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
15 लोगों की मौत की पुष्टि
लखनऊ के KJMU के ट्रॉमा सेंटर की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अमिया अग्रवाल ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। डॉ. अमिया अग्रवाल ने बताया कि यहां 21-22 बच्चों को लाया गया है, जिनमें से 5 घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। आग से बचने के लिए बिल्डिंग से कूदने वाले दो बच्चों की पीठ में चोट आई है, उनका CT स्कैन किया गया है और इलाज चल रहा है।
भावुक हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
बिल्डिंग में लगी आग की घटना के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भावुक हो गए पाठक ने कहा- दुखद घटना है। मैंने अपनी आँखों से 14 शव देखे हैं।रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कई बच्चों को निकाला गया।

पुरनिया के इस कोचिंग सेंटर में लगी आग इतनी भीषण थी कि वहां भारी अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की राहत एवं बचाव कार्य टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान जाने की भी दुखद खबर सामने आई है। प्रशासन की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रेम राज सिंह ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में 15 लोगों के शव लाए गए। सभी को अस्पताल लाते समय मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
डॉ। प्रेम राज सिंह ने बताया कि इस घटना में कुल 7-8 लोग अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। एक युवक की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है, डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं
एक युवती के पैर में चोट आई
डॉक्टर ने बताया कि एक युवती के पैर में चोट आई है, उसकी जांच चल रही है। सभी घायल करीब 25 से 27 साल की उम्र के बताए जा रहे हैं।मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुई हैं। उन्होंने बताया कि शवों को देखकर यही लग रहा है कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और उनकी दम घुटने की वजह से जान चली गई।
जान गंवाने वाले ज्यादातर युवा
घटना में जान गंवाने वाले और घायल हुए ज्यादातर युवा हैं। उनकी उम्र 25-27 साल के बीच है इस घटना के बाद परिवार अब सदमे में हैं। अस्पताल के बाहर परिजनों की रोने-चिल्लाने की आवाजें गूंज रही हैं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है। रीढ़ की हड्डी में चोट वाले युवक को आईसीयू में रखा गया है डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है लेकिन निगरानी जरूरी है। पैर में चोट वाली युवती को एक्स-रे करवाया जा रहा है।
घटना की जांच शुरू
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ दम घुटने से इतनी बड़ी संख्या में मौतें होने की असल वजह क्या रही, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा
केजीएमयू के अधिकारियों ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमॉर्टम आज ही पूरा कर लिया जाएगा इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे ।
स्थानीय स्तर पर दुख की लहर
खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई लोग एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतने युवा एक साथ इस दुनिया से चले गए कुछ लोग इसे किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं।
